मुरैना नगर: भानपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के कान से झुमकी लूटी, दंपत्ति गिरे, घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती
जिले के सरायछौला थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दंपत्ति को निशाना बनाया।नगरा जिनावली निवासी वीरेंद्र गुर्जर पत्नी नीतू के साथ लौट रहे थे।बदमाश पीछे से बाइक सटाकर नीतू के कानों से झुमकियां खींच ले गए।बाइक अनियंत्रित होने से दंपत्ति सड़क पर गिर गए और नीतू घायल हो गईं।पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।झुमकियों की कीमत डेढ़ लाख रुपए।