कुक्षी तहसील अन्तर्गत ग्राम डेहरी के झिगरीबयडी में आज शनिवार को शाम 4 बजे एक दर्दनाक माजरा सामने आया है जिसमें गांव में एक परिवार में शोक कार्यक्रम के तहत नुक्ता कार्यक्रम में अचानक से पेड़ पर बैठी मधुमक्खियां ने खाना खा रहे लोगों पर हमला कर दिया जिसमें हुसैन पिता गुलाब उम्र 60 वर्ष निवासी गातला की मौके पर मौत हो गई 20 से लोग घायल हो गए हैं।