फतेेहपुर: देर रात शौच के लिए निकली युवती को सांप ने डसा, हालत बिगड़ी, 10 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन के बाद भी नहीं मिला आराम
बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के अचैचा गांव में घर से बाहर निकली 25 वर्षीय सीमा देवी को विषैले सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी फतेहपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने 10 एंटी स्नेक वेनम (ASV) इंजेक्शन लगाकर उपचार शुरू किया।