बिंदकी: सिखट्टनपुर व दरियापुर के डीघ बंबा मोड़ पर दो अलग-अलग स्थानों पर एक महिला सहित दो लोगों को सांप ने काटा, सीएचसी में भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सिखटृनपुर की महिला साधना देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी अरविंद रविवार की सुबह 8 बजे चारा मशीन में चारा काट रही थी। तभी चारे के बोझ में बैठे सांप ने काट लिया। उधर कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी लाल बाबू उम्र 42 वर्ष डीघ बंबा मोड़ के समीप चारा काट रहे थे तभी सांप ने काट लिया। दोनों सीएचसी में भर्ती।