भरनो: ब्लॉक चौक भरनो में किराना सामान से लदी पिकअप वैन चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
Bharno, Gumla | Feb 2, 2025 भरनो ब्लॉक चौक पर संजीत साहू के घर के बाहर खड़ी किराना समान लोड पिकअप वैन को बीते देर रात अज्ञात चोरों ने चुरा लिया।उक्त पिकअप में ढाई लाख रुपए का किराना का सामान भी लोड था।सामान सहित पिकअप चोरी हो गया,उक्त पिकअप नवाटोली निवासी कृष्णा केशरी का है।संजीत सही ने पिकअप को भाड़े में लेकर किराना सामान लेने राजधानी रांची के पांडरा बाजार गया था जंहा लौट खड़ा किया था।