भरनो: अमलीया रायकेरा जंगल के पास अंबाटोली में 10 साल का बोटा लदा ट्रैक्टर जप्त
Bharno, Gumla | Jan 29, 2025 वन विभाग गुमला के वनरक्षी अकील अहमद के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम ने बुधवार को दैनिक ग़श्ती के दौरान अमलिया रायकेरा जंगल से सटे गांव के अंबाटोली के पास से एक ट्रैक्टर में अवैध साल का बोटा को जप्त किया गया।उक्त ट्रैक्टर में साल का 10 बोटा लदा हुआ था,जो साल के पेड़ को अमलिया जंगल से काटकर अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया गया।ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है।