भरनो: अमनपुर से ब्लॉक चौक तक प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला
Bharno, Gumla | Feb 1, 2025 भरनो प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अमनपुर से ब्लॉक चौक भरनो तक जय बापू,जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत बाबा साहेब अम्बेडकर सम्मान मार्च निकाला गया।जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव ने की।मौके पर मंडल अध्यक्ष पिंटू शाही,उपाध्यक्ष अजहर अली,उपाध्यक्ष मुख्तार आलम, महासचिव हकीम खान,सनी उराव आदि मौजूद रहे।