भरनो: भरनो प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Bharno, Gumla | Jan 28, 2025 भरनो प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकाश विभाग प्रवाशी श्रमिक योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसका शुभारम्भ श्रम अधीक्षक पुनीत मिंज,प्रमुख पारासनाथ उराँव और पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।मौके पर श्रम अधीक्षक पुनीत मिंज सहित जनप्रतिनिधि रहे।