भरनो: पंडरानी गांव में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, किसान की बाइक, ट्रैक्टर और घर को बनाया निशाना
Bharno, Gumla | Jan 30, 2025 भरनो प्रखंड के पंडरानी गांव में एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया।जंहा किसान अरविंद उरांव के घर को निशाना बनाया।ओर अरविंद के घर के 2 कमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।साथ ही घर के अंदर में रखे दोबाईक व एक छोटा ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त किया।इसके अलावे घर में रखे 2 बोरा धान को भी बर्बाद कर दिया।घटना के वक्त अरविंद उरांव परिवार संघ भागकर जान बचाई।