विधायक अंशुमान सिंह भाटी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने कराया बीच-बचाव!
👇👇👇
बीकानेर के बज्जू में पंचायत समिति चुनाव के दौरान विधायक अंशुमान सिंह भाटी और कांग्रेस नेता गणपत राम सीगड़ के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों नेता एक-दूसरे की चुनावी परिसर में मौजूदगी को लेकर सवाल उठाने लगे। पुलिस ने कांग्रेस नेता सीगड़ को 100 मीटर के दायरे से बाहर जाने के लिए कहा, तो उन्होंने विधायक अंशुमान सिंह भाटी की मौजूदगी पर सवाल खड़े कर दिए।
इस पर विधायक भाटी नाराज हो गए और उन्होंने भी सीगड़ को दायरे से बाहर जाने के लिए कहा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने दोनों नेताओं को अलग किया।
बज्जू में चुनाव के दौरान हुए इस घटनाक्रम ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। The Bikaner News को फॉलो करें
#Bikaner #Bajju #AnshumanSinghBhati #Congress #PanchayatElection #TheBikanerNews