डुमरा: सीतामढ़ी नगर थाना में एसपी की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के निष्पादन के निर्देश
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के नेतृत्व में नगर थाना में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान थाना में दर्ज कांडों, लंबित वारंटों, कुर्की-जब्ती, मद्यनिषेध अधिनियम से संबंधित मामलों एवं 300 दिनों से अधिक अवधि से लंबित कांडों की समीक्षा की गई।समीक्षा के क्रम में लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए गए।