बड़गांव: उदयपुर: राज्य में 476 मार्गों पर चलेंगी निजी बसें, परिवहन विभाग ने मांगे आवेदन
राजस्थान परिवहन विभाग ने राज्य के 476 राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी संचालकों के मंजिली यात्री वाहनों के लिए 2261 अनुज्ञापत्र और 10190 सेवाएं स्वीकृत करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने बताया कि इच्छुक आवेदक 1 जनवरी 2025 या बाद में पंजीकृत BS-6 मानक वाहन के लिए 16 जुलाई शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।