कोतवाली पुलिस ने देर रात चलाई कांबिंग गश्त, घंटाघर सहित अन्य क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण,
46 अलग अलग मामलों में फरार सहित संदिग्धों पर की सख्त कार्रवाई
दमोह। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दमोह पुलिस ने रविवार सोमवार की दरमियानी रात विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया तथा सभी अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
कोतवाली थाना पुलिस टीम ने TI मनीष कुमार के नेतृत्व में घंटाघर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बकौली चौराहा सहित शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वाहनों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान कई फरार वारंटियों, निगरानीशुदा एवं आदतन अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें कुल 46 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध गतिविधियों और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है तथा आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है।
Damoh, Damoh | Jun 9, 2026