दमोह में 8 जून से श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक भक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, आज निकली भव्य शोभायात्रा
दमोह। शहर के राजा मैरिज हॉल चौराहा स्थित परिसर में 8 जून 2026 से 15 जून 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक भक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन कथा का समय शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कथा महायज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती अनुराधा अनिल तिवारी, श्रीमती गायत्री अनिल पांडे, श्रीमती शारदा अमित चौरसिया, श्रीमती आशा रानी दुर्गा प्रसाद सोनी, श्रीमती शकुंतला स्व. चेतराम सिंह राजपूत, श्रीमती चंदा सुरेंद्र राठौर, श्रीमती वंदना गोवर्धन साहू, श्रीमती सुषमा राम पटेल सहित श्री गौर राधा रमन मंदिर के समस्त भक्त वृंद शामिल रहेंगे।
आयोजन के शुभारंभ को लेकर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा असाटी वार्ड क्रमांक एक से प्रारंभ होकर बकौली चौराहा, घंटाघर, उमा मिस्त्री तलैया होते हुए राजा मैरिज हॉल, धगट चौराहा पर पहुंचकर संपन्न होगी।
आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
Damoh, Damoh | Jun 9, 2026