हरिद्वार: रानीपुर स्थित राजकीय रेलवे पुलिस मुख्यालय में मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस
रानीपुर स्थित राजकीय रेलवे पुलिस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रतिसार निरीक्षक ने परेड की सलामी ली। सभी पुलिसकर्मियों को संविधान की एकता, अखंडता और रक्षा की शपथ दिलाई गई। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद उत्तराखंड पुलिस के पदक, मैडल और पुरस्कार प्राप्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।