हरिद्वार: योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि योगपीठ में फहराया तिरंगा
योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि योगपीठ में देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया। उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब राष्ट्र की प्रतिष्ठा स्थापित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और अब भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।