हरिद्वार: भौरी सहदेवपुर में घोड़ेवाला तिराहा से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले में शराब की दुकानें बंद की गई हैं। ऐसे में अधिक मुनाफा कमाने के लिए शराब तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। बहादराबाद पुलिस ने 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ भौरी सहदेवपुर में घोड़ेवाला तिराहा से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक के घर पर छापा मारकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है तथा आबकारी अधिनियम के तहत भी आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।