हरिद्वार: गणतंत्र दिवस पर रौशनाबाद स्थित पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड में जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने ली परेड की सलामी
75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रौशनाबाद स्थित पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमारा संविधान हमें निडरता और स्वतंत्रता की शक्ति प्रदान करता है।