हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने स्कूटी में 96 पव्वे अंग्रेजी शराब रखकर तस्करी कर रहे एक आरोपी को लाल पुल से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने 96 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ लाल पुल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में अपनी स्कूटी के अंदर छिपाकर आरोपी अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी भी सीज कर दी है। आरोपी जयदेव कनखल के विष्णु गार्डन कॉलोनी का रहने वाला है।