बीना: गौ सेवा दल के सदस्यों ने एसडीओपी कार्यालय में सब इंस्पेक्टर की शिकायत की, कार्रवाई की मांग
Bina, Sagar | Oct 3, 2025 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सव्दा के एक मामले को लेकर गौ सेवा दल सदस्य बिना थाने गए थे। जहां पर सब इंस्पेक्टर के द्वारा गौ सेवा दल सदस्य राजेंद्र यादव के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया ।जिससे नाराज होकर गौ सेवा दल के सदस्य शुक्रवार को एसडीओपी कार्यालय पहुंचे और एसडीओपी नितेश पटेल को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।