बीना: मोतीचूर घाट पर देर रात तक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, व्यवस्था में लगे रहे अधिकारी-कर्मचारी
Bina, Sagar | Oct 3, 2025 दशहरा पर्व के चलते मोतीचूर घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया जहां पर नगर पालिका कर्मचारी एवं गोताखोरों के द्वारा हाइड्रा की मदद से विशाल प्रतिमाओं का विसर्जन किया। गुरुवार दोपहर से भक्त दुर्गा प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्रालियों पर लेकर निकले। और दुर्गा प्रतिमाओं का चल समारोह देर रात तक जारी रहा। वही जगह-जगह भक्तों के लिए प्रसादी का वितरण किया गया।