बहेड़ी: बहेड़ी के गुड़वारा के पास से पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बहेड़ी पुलिस के मुताबिक बीते चार अगस्त को बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप लगाते हुए आरोपी युवक वसीम पुत्र महमूद शाह निवासी ग्राम तेज नगर एवं दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था इसी के तहत मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी वसीम को गुड़वारा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।