सिमडेगा: उपायुक्त सिमडेगा ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्या
उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह के द्वारा गुरुवार को 11:00 समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन कर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना ।इस दौरान पीएम आवास योजना, भूमि अधिग्रहण में काम राशि, पंजी 2 सुधार सहित अन्य मुद्दों को लेकर लोगों ने शिकायत रखी। जिस पर उपायुक्त ने सुनने के बाद संबंधित अधिकारी को समाधान करने के निर्देश दिए।