सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 9 वर्षों से फरार वारंटी को दबोचा
सिमडेगा पुलिस ने ऑपरेशन रेड हंट के तहत 9 वर्षों से फरार लाल वारंटी धर्मेंद्र कुमार सिंह को कुरडेग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा। गुरुवार दोपहर 2 बजे एसपी एम अर्शी ने बताया कि अब तक 38 फरार लाल वारंटी पकड़े जा चुके हैं और 57 वारंट निष्पादित किए गए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।