सिमडेगा: अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में डे बोर्डिंग सेंटर के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित
सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम मैं गुरुवार की सुबह 9:00 से डे बोर्डिंग सेंटर में भर्ती हेतु विभिन्न खेल के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां पर हॉकी कुश्ती फुटबॉल सहित अलग-अलग खेल शामिल थे जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड के सभी जिला में इस तरह का ट्रायल चल रहा है और जो भी चयन होंगे उनका सरकार की ओर से सुविधा मिलेगी।