सिमडेगा: पिथरा पंचायत की सड़क बदहाल, ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी #jansamasya
सदर प्रखंड के पिथरा पंचायत अंतर्गत जाकु टोली की सड़क बदहाल है। ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर 1 बजे बताया कि यह उनकी खेती-किसानी की जीवनरेखा है, पर जर्जर हालत से वाहन गाँव तक नहीं पहुँचते। बीडीओ समीर रेनियर खलखो ने कहा कि मामले पर कार्रवाई होगी ।