वाराणसी में फिर गिरा जर्जर मकानः घाट किनारे दूसरी मंजिल पर फंसे 11 लोग
वाराणसी में लाल घाट पर एक जर्जर मकान गिर गया। इसकी दूसरी मंजिल पर 11 लोग फंसे हैं। ये संख्या बढ़ भी सकती है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी और NDRF की टीम मौके पर है। बचाव कार्य चल रहा है। घटना आदमपुर थाना क्षेत्र की है। NDRF अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया- घर के अंदर की एक सीढ़ी टूट गई थी, जिससे दूसरी मंजिल पर कई लोग फंसे हैं। उनको निकालने के लिए टीम लगी है।