बांग्लादेश में हिंदू हिंसा पर काशी के संतों में नाराजगी: जितेंद्रानंद बोले- UN अपनी हस्तक्षेप की भूमिका में आए
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन और हिंसा अराजकता को लेकर वाराणसी के संतों की ओर से जितेंद्रानंद सरस्वती ने गहरी नाराजगी जताई है। कहा कि वहां हिंदुओं पर बहुत ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। बांग्लादेश के 10% हिंदुओं को जगह-जगह निशाना बनाया जा रहा है। ये निंदनीय नहीं बेहद कष्टकारी है।