वाराणसी में जर्जर भवन के घायल को बेहतर इलाज नहीं परिजनो ने किया हंगामा
वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर के पास गिरी जर्जर बिल्डिंग के घायलों को डिस्चार्ज न करने पर परिजनों में मंडलीय अस्पताल में हंगामा कर दिया। इस दौरान ACP दशाश्वमेध समेत कई पुलिस कर्मी भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने बहसबाजी करते हुए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर ढंग से ट्रीटमेंट न देने का आरोप भी लगाया।