ठाकुरगंगटी: मुर्गीया चक मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर घायल
सीमावर्ती थाना बलबड्डा के अमोर डॉय मुख्य मार्ग पर मुर्गियां चक मोड़ के समीप शनिवार 29 अगस्त की दोपहर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर में जारी है जबकि दूसरा मोटरसाइकिल सवार अपने मोटरसाइकिल को लेकर भागने में कामयाब रहा