भरथना: बकेवर के बल्लमपुरा मार्ग पर मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त नहीं हुई, शव मोर्चरी भेजा गया
बकेवर थाना क्षेत्र में कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे किनारे बल्लमपुरा जाने वाले मार्ग पर बीते दिवस को 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने युवक को मंदिर के पास अचेत अवस्था में देखा था। बताया गया कि मंदिर के पास बैठा हुआ था।सूचना पर सीओ भरथना रामदवन मौर्य और महेवा चौकी प्रभारी रजनीश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।