नरवल: रूमा में हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार जीजा और साली को रौंदा, दर्दनाक मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा में हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार रामचंद्र गौतम और उनकी साली राखी को रौंद दिया। दुर्घटना में मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।थाना प्रभारी ने रविवार सोमवार की मध्यरात्रि 2:00 बजे बताया शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।