नरवल: महाराजपुर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी पिकअप, घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र में आईटीबीपी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 36 वर्षीय विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी ने बुधवार रात 11:00 बजे बताया उपचार के दौरान हैलेट अस्पताल में विवेक की मौत हो गई।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।