नरवल: महाराजपुर में रामनवमी के पर्व पर टिकेश्वर मंदिर से निकाली गई भव्य बाइक रैली
महाराजपुर में रामनवमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में रविवार 2:00 बजे एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महाराजपुर स्थित श्री टीकेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई। रैली टीकेश्वर मंदिर से शुरू होकर महाराजपुर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रुमा और चकेरी के रास्ते शिवपुरी में समाप्त हुई।