नरवल: डोमनपुर रोड पर चेकिंग के दौरान युवक अवैध तमंचे के साथ पकड़ा गया, जिंदा कारतूस भी बरामद
महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने मंगलवार रात 10 बजे बताया पकड़े गए युवक के पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।पकड़े गए युवक का नाम आदर्श कुमार है और डोमनपुर का रहने वाला है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है