सरसौल कस्बे में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में सोमवार सुबह 8:00 बजे नमाज अदा की गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर और हाथ मिलाकर मुबारकबाद दी। पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी दिखे।