नरवल: पुरवामीर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से हुए घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार रात 7:30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।दुर्घटना में आलोक अवस्थी और उनकी बहन अनीता गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी ने बताया घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।