खुरई: नपा सफाई कर्मियों की हड़ताल का दूसरा दिन, सड़कों पर पसरा कचरा; धनतेरस पर बढ़ी परेशानी
Khurai, Sagar | Nov 6, 2026 नपा सफाईकर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे नहीं की सफाई, नगर की सड़कों और गलियों में पसरा है कचरा, आज धनतेरस होने के कारण बाजार में भारी भीड़ है लेकिन सड़कों पर कचरा फैला होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,कई दुकानदार तो कचरे के ढेर के बाजू में ही दुकान लगाने को मजबूर है,शुक्रवार दोपहर 12 बजे CMO ने नागरिकों से सफाई व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है