करगहर: कोनार- जगतपुर पथ पर बाइक की हिरण से टक्कर, सड़क हादसे में एएनएम निभा कुमारी की मौत, बेटा घायल
पीपरा खुर्द गांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एएनएम निभा कुमारी की मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी निभा कुमारी सीएचसी करगहर में संविदा पर एएनएम के पद पर कार्यरत थीं। वे रोज की तरह अपने बेटे कौशल कुमार के साथ बाइक से स्वास्थ्य उपकेंद्र बभनी ड्यूटी पर जा रही थीं...