शिवपुरी: शिवपुरी के ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश, तालाबों और नदियों का जलस्तर बढ़ा
शिवपुरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को मौसम ने करवट ली। सिरसौद, नया अमोला, अमोलपठा, साजौर, टोडा सहित आसपास के गांवों में दोपहर से शाम करीब 6 बजे तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। अचानक हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा और ग्रामीण घरों में ही मौजूद रहे। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र के तालाबों और नदी-नालों में पानी का बहाव भी बढ़ता नजर आया। खेतों