जहानाबाद: जहानाबाद के एरकी में प्रशासन का बुलडोजर, जिला परिषद की जमीन अतिक्रमण मुक्त
जहानाबाद में डीएम अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर एरकी मौजा स्थित जिला परिषद की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्रवाई अमित कुमार द्वारा किए गए कब्जे को लेकर की गई। उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति और अंचल अधिकारी स्नेहा सत्यम की मौजूदगी में दंडाधिकारी व पुलिस बल के साथ अभियान चलाया गया। प्रशासन ने बुधवार शाम करीब 7 बजे स्पष्ट चेतावनी दी।