मटिया और केनुहट के बीच अवस्थित पुल के पास शुक्रवार की शाम 5:00 बजे तेज रफ्तार दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार बीएमपी जवान और दूसरे बाइक पर सवार एक व्यक्ति यानि कुल दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से स्वजन द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।