कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी एवम संविधान के तहत मताधिकार से वंचित करने की साजिश के तहत एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन किया। तिकोनिया से कॉपरेटिव बैंक तिराहे तक पद यात्रा निकाली।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” के अंतर्गत आज हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा “वोट बचाओ–देश बचाओ” जनजागरण मार्च निकाला गया।
बुद्ध पार्क से शुरू हुआ यह मार्च महात्मा गांधी जी की प्रतिमा, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक तक पहुंचा। यहां महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मार्च के माध्यम से मतदाता के अधिकारों की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को लेकर आमजन को जागरूक किया गया। #sachkitop #hightlighteveryone
#वोट_बचाओ_देश_बचाओ #लोकतंत्र_बचाओ #LoktantraBachao #VoteBachao #Congress #Haldwani #HaldwaniNews #NainitalNews #Uttarakhand #IndianNationalCongress