जींद: चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी बूथों पर पुख्ता प्रबंध के दिए निर्देश
शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने लघु सचिवालय में बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता सहायक बूथ बनाए जाएं। जिसमें B.L.O एवं अन्य कर्मचारी मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र क्रमांक एवं मतदाता पर्ची में उनके नाम की क्रम संख्या अंकित करने में सहयोग करेंगे।