जींद: लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर तीन अलग-अलग लाइन लगाई जाएंगी : जिला निर्वाचन अधिकारी
लोकसभा चुनाव में प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए तीन लाइन की व्यवस्था होगी। एक लाइन में पुरुष मतदाता, दूसरी लाइन में महिला मतदाता और तीसरी लाइन दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने आज शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।