जींद: जिले भर में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 28 वाहनों के काटे चालान, पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी
जींद जिलाभर में पुलिस टीमों ने गत दिवस विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने 80 वाहनों की जांच की और उनमें से 28 वाहनों के चालान काटे। पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने आज शुक्रवार को जारी क्राइम रिपोर्ट के हवाले से मीडिया को यह जानकारी दी।