घाटोल: राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा घाटोल, जिला बांसवाड़ा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शिक्षा विभाग के द्वारा जारी शिविरा पंचांग सत्र 2026 -27 में विद्यालयों के अवकाशों में की गई कटौती के आदेश को वापस लेने को लेकर शिक्षक संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया। गुरुवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) उपशाखा घाटोल ने एसडीएम घाटोल के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया।