डुमरा: जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एसपी कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई आयोजित
सीतामढ़ी जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।