बड़वाह: बड़वाह-धामनोद मार्ग निर्माण की प्रशासनिक गतिविधियां तेज, बफ़लगांव में प्रारंभिक सीमांकन कार्य शुरू
मध्यप्रदेश के बड़वाह धामनोद फोरलेन निर्माण को लेकर अब प्रशासनिक स्तर पर गतिविधिया तेज होने लगी है। आगामी सिंहस्थ को लेकर बनाए जाने वाले करोड़ो की लागत के इस फोरलेन मार्ग को लेकर अब सीमांकन एवं भू अर्जन के काम में तेजी आने लगी है।मंगलवार को एमपीआरडीसी एवं राजस्व विभाग की टीम का बफ़लगांव में प्रारंभिक सीमांकन का कार्य किया गया।