गौरीगंज: भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए रोजगार और आजीविका पर फोकस किया
जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर शनिवार दोपहर लगभग एक बजे आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत अब केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बन रहा है।